धनबाद । झारखंड स्टूडेंट यूनियन ने बुधवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है . जिसमें जिले के श्रमिक चौक गया पुल के नीचे सड़क पर बैठकर स्टूडेंट ने सड़क जाम कर दिया है।

बताते चलें कि यूनियन राज्य में चल रही वर्तमान नियोजन नीति का झारखंड स्टूडेंट यूनियन विरोध कर रहे हैं । 1932 आधारित खतियान नीति लागू करने की मांग की जा रही है।

छात्र संगठनों के बंद को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी 24 जिलों को अलर्ट किया है।

वही बंदी में एंबुलेंस और स्कूली बच्चे घंटों जाम में फंसे हुए है। मौके पर सदर पुलिस जाम को तोड़ने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *