भगतडीह । धनबाद से जमशेदपुर जा रही शिव शक्ति बस में मंगलवार की सुबह बस्ताकोला के पास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, वाहन संख्या जेएच 05 बीएक्स 0969 में आग लगने के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई । आनन-फानन में सभी यात्रियों ने बस से उतरकर अपनी जान बचाई. इस घटना में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ हैं। स्थानीय लोगों ने अपनी सूज बुझ से आग पर काबू पा लिया हैं । बताते है की घण्टो बाद बस यात्रियों को दूसरे बस के सहारे अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया गया। इस दौरान यात्री को गर्मी से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
