कतरास । बरोरा क्षेत्र के शताब्दी परियोजना में कार्यरत आउटसोर्सिंग कम्पनी हिल टॉप में स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन देने की मांग को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत माथाबांध के कन्हाई चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उक्त कम्पनी के कार्यस्थल पर पहुंचकर काम काज बघित कर दिया. ग्रामीणों के इस विरोध के कारण कम्पनी की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां कार्यस्थल पर खडी रही. इस दौरान आंदोलन कर रहे ग्रामीण एवं वहां पूर्व से वर्चस्व जमाये यादव गुट के लोगो के बीच काफ़ी नौक झोंक हुई. इस कारण यहां स्थिति तनावपूर्ण हो गया. इसी बीच कम्पनी के पदाधिकारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची बरोरा थाना की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबंधन की पहल पर कम्पनी के पदाधिकारियों द्वारा आगामी 18 अप्रैल को मामले से संबंधित वार्ता हेतु बरोरा थाना परिसर में बुलाया गया है. कम्पनी के इस आश्वासन पर ग्रामीणों ने आंदोलन वापस ले लिया ।
इस मौके पर कन्हाई चौहान, शंकर बेलदार, दीपक चौहान, बंटी अंसारी, मनोज भुईया, लीलू गोप, सुबोध गोप, रामनाथ रजक, चंद्रशेखर महथा, लखित यादव, शम्भू महतो, शंकर साव, सुभाष महतो, बिनोद साव, कमल महतो, सोनी चौहान, छोटू अंसारी इत्यादि उपस्थित थे।
