तेतुलमारी । सोमवार को तेतुलमारी रेलवे स्टेशन के रंगलीटांड से कुम्हार टोला तक रेलवे लाइन किनारे स्थित देवस्थल बोका थान व मस्जिद में नवाज पढ़ने के लिये तथा छात्र छात्राओं को स्कूल कॉलेज आने जाने के लिये 10 फिट ग्रामीण व 10 फिट रेलवे यानी फिट का रास्ता छोड़कर ही रेलवे चारदीवारी का निर्माण करे उक्त बातें जिला परिषद सदस्य मो इसराफिल उर्फ लाला ने सैकड़ो स्थानीय ग्रामीणों के साथ बोका थान (तेतुलमारी रंगलीटांड ) में चारदीवारी निर्माण कार्य का विरोध करते हुई कार्य का ठप होने के बाद मीडिया को बताया।
ग्रामीणों ने इस संबंध में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो व ड़ी आर एम धनबाद को भी पत्र देकर 20 फिट आम रास्ता की मांग है। मौके पर ग्रामीण बनमाली महतो,भगीरथ महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, सुबल कुम्हार, माणिक कुन्हार, शमशेर आलम,जगदीश महतो, कुर्बान अंसारी, शत्रुधन महतो, हबीब अंसारी, सिराज अंसारी,फिरोज अंसारी, देगलाल साव,शेखर महतो,गुडीया देवी,फुलमनी देवी,ओमप्रकाश साव, उमेश साव, मोहनी देवी,गीता देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
