धनबाद । जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई, सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद जेल प्रशासन के द्वारा आनन – फानन में उन्हें SNMMCH हॉस्पिटल ले जाया गया । जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है । जेल के विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो पूर्व विधायक संजीव सिंह के सीने में अचानक से तेज दर्द उठा । जिसके बाद जेल अस्पताल के डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें SNMMCH भेज दिया । जहां भारी सुरक्षा के बीच पूर्व विधायक संजीव सिंह का इलाज चल रहा है । संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर उनकी पत्नी भाजपा नेत्री रागिनी सिंह अपने समर्थकों के साथ SNMMCH पहुंची है । पूर्व विधायक के समर्थक भी भारी संख्या में अस्पताल पहुंच गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *