भगतडीह । सोमवार की सुबह झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला गौशाला मोड़ के समीप 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार की चपेट में आया युवक बुरी तरह झुलसा, चपेट में आया पेड़ भी धू धू कर जलने लगा ।

आनन- फानन में स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो पर लेकर घायल को ले जाया गया अस्पताल । घटना के संबंध में बताया जाता है चिंकी सिंह नामक लगभग 35 वर्षीय स्थानीय युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया । हालांकि घटना कैसे घटी खबर लिखे जाने तक इसकी सही जानकारी नहीं नही मिल पाई है । गुस्साए लोगो ने झरिया धनबाद- मुख्य मार्ग को किया जाम पुलिस पहुंची मौके पर जांच में जुटी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *