कुमार अजय
कतरास । स्वर्गीय मंत्री जगरन्नाथ महतो के कारण पारा शिक्षकों को 22 वर्षो का वनवास समाप्त हुआ उक्त बातें झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीक शेख ने नया प्राथमिक विद्यालय खास गोविन्दपूर, पचगड़ी कतरास मे मंत्री स्व• जगरनाथ महतो के श्रद्धांजलि सभा कहा।अध्यक्षता बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष बीरेन्द्र शर्मा एवं संचालन संघ के जिला उपाध्यक्ष मोती महतो ने किया। प्रदेश अध्यक्ष सिद्दीक शेख ने आगे कहा कि शहीद जगरनाथ महतो का एक बड़ा सपना था कि राज्य के पारा शिक्षकों को कल्याण कोष का लाभ मिले। संघ सरकार से मांग करती हैं पारा शिक्षक कल्याण कोष का नामकरण शहीद जगरनाथ महतो पारा शिक्षक कल्याण कोष के नाम से रखा जाए साथ ही राज्य के सभी स्कूलों में शहीद जगरनाथ महतो की तस्वीर महतो की तस्वीर अनिवार्य रूप से रखा जाए ।
मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक चक्रवर्ती,उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय संयोजक चन्दन मोदक ,प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति कुमारी सिंह, जिला प्रधान सचिव रमेश सिंह, प्रदीप मोदक ‘अशफ़ाक शेख,संजय सिंह,रविन्द्र महतो, परितोष महतो, अशोक पासवान,पवन कुमार पासवान, राजेश कुमार, माणिक महतो, सुरेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। जीतु
