झरिया । रविवार की दोपहर काली मेला दामोदर नदी घाट पर नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई । बताया जाता है कि बैंक मोड़ मिठू रोड के रहने वाले शहबान अली का लगभग 23 वर्षीय पुत्र BCA का छात्र साहिल अख्तर अपने दो दोस्तों के साथ रविवार की दोपहर कालीमेला श्मशान घाट नहाने के लिए पहुँचे थे। नहाने के दौरान डूबने से साहिल की मौत हो गई।स्थानीय गोताखोरों की मदद से पांच घन्टे बाद छात्र का शव नदी से निकाला जा सका ।भौरा एवं अमलाबाद की पुलिस घटना स्थल पर मौजूद थी। सीमा विवाद को लेकर किसी पुलिस ने शव को जप्त नही किया।परिजन शव को लेकर धनबाद चले गए।

मृतक के पिता शहबान ने बताया कि धनबाद बैंक मोड़ मिठू रोड में मोटरवाइंडिंग की दुकान है साहिल अपने दो दोस्त फैयाज, हसीब के साथ स्कूटी संख्या जेएच 10 बीएच-9892 पर सवार होकर घर से बैंक मोड़ जाने के नाम से निकला था। वही से दामोदर नदी में नहाने चला गया।उसके दोस्त फैयाज ने मोबाइल से सूचना ढाई बजे दिया कि वह नदी में डूब गया है।हम परिवार के सभी लोग साढ़े तीन बजे दामोदर नदी कालीमेला पहुँच गए।अगर दोस्तो द्वारा पहले सूचना दिया जाता तो स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुत्र को बचाया जा सकता था।

मृतक खड़ी स्कूटी की डिक्की में नहाने से पूर्व तीनों युवकों ने अपना मोबाइल रख दिया था। जहाँ शव पाया गया वहाँ गहरा पानी था।तीनों युवक में से कोई तैरने नही जानता था। मृतक साहिल की माँ नफीसा खातून घटनास्थल पर पहुँचकर अपने पुत्र का शव देखकर फूटफूटकर रोने लगी, बोली पुत्र रोजा रखे हुए था । वर्ष 2022 में उसने प्रेम विवाह नाजिया परवीन से किया था। मृतक साहिल दो भाई एक बहन था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *