झरिया । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 11 अप्रैल को रांची सचिवालय घेराव कार्यक्रम हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ में भाग लेने के लिए और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 4 नम्बर टैक्सी स्टैंड स्थित कार्यालय में प्रमुख कार्यकर्ताओ की बैठक हुई । जिसमें निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता रांची जाने का काम करेंगे । जिसे झारखंडी सरकार को हटाने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा । बैठक में प्रदेश भाजपा के कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, बिरेंदर साव, सरवन राम, राजेश साव, चतुरगुण सिंह, गोतम सेन, अवधेश साव, प्रभास अग्रवाल, सुरेंद्र सावसोम दत्त बरुता राज माली आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
