झरिया । गुरुवार को धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने धनबाद, झरिया, गोविंदपुर समेत सात थाना के प्रभारियों को बदल दिया था । जिसके बाद शनिवार की शाम झरिया थाना के नए प्रभारी को शांति समिति के सदस्यों ने बुके देकर झरिया में उनका स्वागत किया । झरिया के नए थाना प्रभारी सह आरक्षण निरीक्षक संतोष कुमार सिंह से शांति समिति सदस्य भगत सिंह, फरीद मलिक, आमिर खान, कलीम सिद्दीकी एवं जावेद गद्दी ने मिलकर उन्हें बुके भेंट किया और झरिया में उनका स्वागत किया । इस दौरान नए थाना प्रभारी ने झरिया में कानून व्यवस्था बनाए रखने अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने की बात कही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *