सिंदरी । सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी ने झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के असमयिक निधन परगहरा शोक जताया है। शोक व्यक्त करते हुए तारा देवी कहा की कोरोना काल से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डटे रहने वाले आदरणीय जगरनाथ जी का जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है। मंत्री जी हमारे अभिभावक स्वरूप थे.
सुख दुख के समय में वे हमेशा हम सबके बीच रहे…
झारखंड में जगन्नाथ महतो जी को आंदोलनकारी नेता के रूप में जाने जाते थे, ऐसे वीर योद्धाओं को झारखंडवासी कभी नहीं भूलेंगे….उनके निधन से व्यक्तिगत क्षति के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। उनके परिवार एवं शुभचिंतको को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें ।
ॐ शांति ॐ शांति
