झरिया । श्री श्री बाल हनुमान मंदिर पोद्दार पाड़ा द्वारा वृहस्पतिवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमे 151 कलश लिए महिलाएं वा युवतियों ने नगर भ्रमण किया, मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद गाजे बाजे के साथ फुलरीबाग शिव मंदिर से जल उठा कर, पोद्दार पाड़ा, इंदिरा चौक, बस स्टैंड, धर्मशाला रोड होते हुए, पूना मंदिर पहुंचा, मौके पर पुजारी भरत मिश्रा , मंटू साव , रूपेश वर्मा, विवेक वर्मा , निषितनाथ, पप्पू धीवर , अरुण कुमार , समीर दत्ता , राज मिश्रा, पूनम पाठक, पारोमिता सेन, राजू वर्मा आदि थे
