चासनाला । चासनाला न्यू मोती नगर के ग्रामीण विस्थापितों को ठेका तहत रोजगार, बिजली, अस्पताल सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सेल चासनाला के मुख्य महाप्रबंधक के सभागार में प्रबंधन व धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकारात्मक वार्ता हुई। जिसमें कुछ मांगो पर सहमति बनी जबकि कुछ मांगो पर उच्च प्रबंधन के साथ वार्ता कर पहल करने की बात कही। वही जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा न्यू मोतीनगर के विस्थापितों को वर्ष 2016 में विस्थापित किया किया था जिस पर है उच्च न्यायालय ने मूलभूत सुविधाओं साथ विस्थापित हुए 120 परिवार के एक सदस्य को ठेका के तहत योजगार देने की बात कही थी परन्तु प्रबंधन ने उसे पूरा नही किया।
प्रबंधन ने एक कमिटी बनाई जिसमे स्थानीय विस्थापित को बरगलाया गया है। यहां के युवा बाहर कार्य करने जा रहे है जहाँ उनके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है प्रबंधन अपने वादे के अनुसार जल्द विस्थापित को रोजगार दे। वही यूथ कांग्रेस के झारखंड प्रदेश सचिव डेविड सिंह ने कहा कि मोती नगर को विस्थापित करते समय प्रबंधन ने सभी मांगो पर सहमति जताई थी परन्तु अबतक मूलभूत सुविधा तक नही दिया गया। कहा कि न्यू मोतीनगर में शोचालाय एवं खेल, छठ घाट, सामुदायिक भवन, बिजली का पोल एवं बिजली की पर्याप्त व्यवस्था, स्ट्रीट लाईट आदि मांगो को 30 दिनों के अंदर प्रबंधन पूरा नही करती है तो कांग्रेस सेल का अनिश्चिकालीन चक्का जाम करने का काम करेगी जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रबंधन की होगी।
वार्ता में प्रबंधन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक मो अदनान, महाप्रबंधक कार्मिक एस एस सिंह, आदित्य सिंह, वरुण कुमार वही कांग्रेस कमिटी की ओर से जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, यूथ कांग्रेस झारखंड प्रदेश सचिव डेविड सिंह, संतोष दास, धर्मेद्र कुमार, बबली मालाकार, शाहरुख सेख, संजय सिंह, मन्नू सिंह, राजमुनि देवी, गुड्डू दास, महादेव दास, जगन्नाथ दास, भोला दास, मनोज दास, वीरेंद्र दास, शमशेर आलम आदि थे।
