दुनिया चले ना श्री राम के बिना, रामजी चले ना हनुमान के बिना
जय श्री राम, जय हनुमान
कतरास: श्री श्री महावीर दल शिव मंदिर अखाड़ा समिति कतरास के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन किया गया .जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत की. भजन संध्या की शुरुआत गिरजा किशोर ने गणेश वंदना से की. मिस बॉबीश्री ने जो श्री राम का नहीं वो किसी काम का नहीं…. ये भगवा रंग…. उपेंद्र मेहता ने जो राम को लाए हैं… चलो बुलावा आया है… बेबी रेखा ने दुनिया चले ना श्री राम के बिना रामजी चले ना हनुमान के बिना.. भजन संध्या में समीर झांकी ग्रुप द्वारा शिव तांडव की शानदार प्रस्तुति दी.झांकी में अमन खान, जीते हाडी, शिबू कुमार, श्रुति कुमारी, राहुल कुमार शामिल थे. नाल पर संदीप कुमार, ढोल पर राहुल कुमार,पेड़ पर घनश्याम, किबोर्ड पर मनोज कुमार, गिटार पर उमेश कुमार ने संगत किया. भजन संध्या को सफल बनाने में रंजीत जयसवाल, पंचानन कर्मकार, दुर्गा जयसवाल, राजेंद्र जयसवाल,नागेन्द्र यादव, संजीत जयसवाल,श्रीकांत चटर्जी, अमन, नीतीश, विशाल, टिंकू, छोटू,गोलू,शंभू आदि की भूमिका सराहनीय रही।
