झरिया । राजस्थान क्लब चैरिटेबल ऑर्गेनाइजेशन ने रामनवमी के शुभ अवसर पर चोखानी मोड़ लाल बाजार झरिया के समीप समस्त अखाड़ा दल के उस्ताद को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

इसी क्रम में राजस्थान क्लब की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखाड़ा दल को प्रोत्साहित करने का कार्य किया।

राजस्थान क्लब के संस्थापक सुनील सांवरिया ने कहा कि रामनवमी पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक है। क्लब की ओर से झरिया लक्ष्मीनिया मोड़ से लेकर मात्री सदन चार नंबर तक लाइट की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे किसी भी अखाड़ा दल को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। साथ ही साथ लाल बाजार स्थित चोखानी मोड़ के समीप करीब 10000 लोगों के लिए शीतल पेयजल एवं शरबत की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक गोविंद अग्रवाल, रुपेश शर्मा, प्रेम अग्रवाल,पवन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल,मनोज सांवरिया, सुरेश लॉयल्का, धर्म प्रकाश खेतान, अनूप शाह, अरविंद शर्मा, सुनील केजरीवाल, प्रवीण भिवानीवाला, सुमित सांवरिया, विमल भिवानी वाला, का संपूर्ण सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *