कतरास । कतरास क्षेत्र संख्या चार अंतर्गत अंगार पथरा भूली बस्ती के ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को अहले सुबह फूट पड़ा कि बीसीसीएल द्वारा ओपन कास्ट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है जो कंपनी के एशियन सावेल मशीन द्वारा घर से 5 फीट की दूरी पर मिट्टी की कटाई करने लगे । जिसके बाद ग्रामीणों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रतीलाल टूडू को सूचना दिया गया,जिसके बाद इनके पार्टी के मुकेश कुमार गुप्ता व कृष्णा सिन्हा ने पहुंचकर ग्रामीणों के साथ हो हंगामा करने लगे तथा कार्य कर रही सावल मशीन को रोक दिया गया। इसके बाद मैनेजर संजय सिंह पहुंचे जहां ग्रामीणों के साथ तू तू मैं मैं खूब हुआ ,मामला शांत ना होते देख एजेंट संजय चौधरी को सूचना दिया गया जहां मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ लिखित वार्ता दिया गया की जब तक ग्रामिनो को विस्थापित नहीं किया जाता है तब तक किसी को हटाया नहीं जाएगा, घर से 15 फीट की दूरी पर मिट्टी की कटाई बंद रहेगा ।
इसके बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ा गया। मौके पर मुकेश गुप्ता, कृष्णा सिन्हा, विक्की लाला ,रौनक सिन्हा,रवि कुमार ,सुजीत कुमार, सोनू कुमार, पवन कुमार, शोभा देवी, गीता देवी, रीना देवी , शीला देवी इत्यादि लोग मौजूद थे।
