अजय कुमार जीतू
कतरास । मोदीडीह 6/10 बस्ती कॉलोनी में बीते छह दिन से जलापूर्ति ठप होने से आजिज होकर स्थानीय लोगो ने कांग्रेस नेता विकास सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगो ने तेतुलमुड़ी पेंच में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग ट्रांस्पोटिंग कार्य को वाधित कर दिया। प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। लोगो का तेवर देख कोलियरी के इंजीनियर संदीप घोष व आउट शॉसिंग के साइड इंचार्ज हरिहर चौहान पहुंच कर क्षतिग्रस्त पाइप का अविलंब मरम्मती करवाने का आश्वासन दिया।
तत्काल क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत कार्य शुरू की गई। तब जाकर लोग शांत हुए। आंदोलन मे अनीता देवी, पप्पू सहाय, शोभा देवी, राधे मिस्त्री, कौशल खान, रंजय सिंह, दीपक रवानी, मैरून खातून, बिंदु देवी आदि शामिल थे।
