झरिया । धनसार थाना क्षेत्र के पतराकुल्ही में पार्क के समीप आज सुबह झाड़ियों में एक नवजात बच्ची की शव मिली शव मिलने की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। कई लोग दबे जुबान से यह भी कहते सुने जा रहे हैं कि आज का दिन बहुत ही संजोग और बाबा भोलेनाथ मां पार्वती जी का महाशिवरात्रि है ऐसे में कैसे मां अपनी बच्ची को झाड़ियों में फेंक कर चली गई है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय धनसार थाना को सूचित किया जहां धनसार पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर नवजात बच्ची शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी।

वहीं घटना के संबंध में बताया जाता है कि पतराकुल्ही पार्क के समीप आज सुबह-सुबह लोगों की नजर झाड़ियों में पड़ी जहां एक नवजात बच्ची का शव पड़ा हुआ पाया। जिसके बाद लोगों में इस घटना की आग की तरह फैल गई लोग वहां धीरे-धीरे भीड़ जुटने लगी। कई लोग कई बातें कह रहे थे। जबकि आज के दिन महाशिवरात्रि को लेकर लोग सुबह से ही मंदिरों एवं शिवालयों में पूजा को लेकर भीड़ जुटी रही। वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटना से उस क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।

इस मामले को जानकारी देते हुए धनसर थाना प्रभारी राज कपूर ने मीडिया को बताया कि इस घटना से यह व्यतीत हो रहा है की एक डेढ़ साल की बच्ची यहां पर गड्ढे खोदकर गाढ़ा गया है साथ ही यहां पर चॉकलेट बिस्कुट कफन बगैरह भी देखने को मिल रहा है जहां जानवरों के द्वारा हो सकता है खोद कर निकाल दिया गया हो इसकी भी जांच की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *