झरिया । झरिया के जोरापोखर थाना क्षेत्र के बीसीसीएल गेस्ट हाउस में शादी रिसेप्शन पार्टी में अपराधियों द्वारा जेवरात और लाखों रुपए लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक अपराध कर्मी सूरज कुमार यादव को गिरफ्तार किया है । सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि न्यू कॉलोनी डिगवाडीह के रहने वाले गोपाल दुसाद के पुत्र चंदन कुमार पासवान का शादी का रिसेप्शन समारोह में 10 दिसम्बर 2022 को अज्ञात अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया था । अपराधियों ने शादी का जेवर नगद एवं नया मोबाईल तथा शादी समारोह में आये अतिथियों द्वारा उपहार स्वरूप दिये गये पैसा से भरा लिफाफा का बैग को उड़ा लिया गया था।
जोरापोखर पुलिस द्वारा अनुसंधान के क्रम में सूरज कुमार यादव आईएम टाईप रंगामाटी को गिरफ्तार किया गया । जिसके निशानदेही पर कांड में चोरी गये जेवर नगद एवं नया मोबाईल तथा शादी समारोह में आये अतिथियों द्वारा उपहार स्वरूप दिये गये पैसा को बरामद कर लिया गया है। जोरापोखर पुलिस द्वारा कांड का पूर्ण रूप से उद्भेदन किया गया। जोरापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने बताया कि सूरज कुमार यादव के निशानदेही पर 2 फरवरी को रेलवे सामुदायिक भवन रांगाटांड में चल रहे शादी के रिसेप्शन पार्टी से चोरी किये गये नगद रूपया तथा मोबाईल भी बरामद किया गया है ।
उन्होंने बताया कि उसी दिन रेलवे अधिकारी विश्राम गृह में चल रहे रिसेप्शन पार्टी में पैसा से भरा लिफाफा, ज्वेलरी तथा एक मोबाईल की चोरी हुई थी जिसमें लिफाफा का रूपया ज्वेलरी बरामद किया गया। 8 फरवरी की रात्रि में पीडब्लूडी मैरेज हॉल से चोरी गया पैसा से भरा लिफ़ाफ़े और अतिथियों द्वारा दिया गया उपहार भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि छापामारी दल में शामिल हेमन राम, पुष्पा डोडराय, ज्योति प्रकाश यादव,धीरज लकड़ा, उपेन्द्र कुमार यादव अन्य थे । बरामदगी- तीन मोबाईल, दो जोड़ा कान का टॉप ,एक सोना का मंगल सूत्र, दो जोड़ा चांदी का पायल ,एक चांदी का चैन,एक सोना का अंगूठी ,एक जोड़ा कानबाली सोना , एक छुछी सोना का ,दो जोड़ी बिछिया 10. नगद 4, 83000/-रुपया
सूरज का आपराधिक इतिहास,,,,,,,
बलियापुर थाना कांड सं0 139/18, दिनांक 30.09.18,
(2) बलियापुर थाना कांड सं0 80/2020, दिनांक 04.05.2020 दर्ज है ।
