झरिया । माननीय विधायक श्री ढुल्लू महतो के खिलाफ हो रहे साजिश के विरोध में आज कॉमरेड एके राय स्मृति भवन में बैठक कर प्रेस को संबोधित किया गया । प्रेस को संबोधित करते हुए मजदूर नेता साबुल गोराय एवं पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा कि गरीब दलित पिछड़ा एवं अन्य दुखी परिवार के लिए जनता दरबार लगाकर उसकी बातें सुनना और उसका निराकरण करने एवं हर तरह के सामाजिक गतिविधि में सक्रिय रहने वाले मजदूरों के मसीहा ढुल्लू महतो के खिलाफ राज्य सरकार के इशारे पर दुर्भावना से प्रेरित होकर जिला प्रशासन साजिश रच रही है । जिसे हमारा समाज बर्दाश्त नहीं करेगा जिले के कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है आए दिन हत्या ,रंगदारी ,कोयला चोरी, लोहा चोरी एवं अन्य कई प्रकार के अपराध का ग्राफ कीर्तिमान हासिल कर रहा है ।

अपराध पर अंकुश लगाने के बजाय जिला प्रशासन जन सेवा में लगे नेता के खिलाफ संविधान की धारा 120 बी का गलत प्रयोग कर रहीै है माननीय न्यायालय को गुमराह कर रही है परंतु हम लोगों को न्यायालय पर पूरा भरोसा है हम दिनांक 16 फरवरी 2023 दिन गुरुवार को धनबाद रणधीर वर्मा चौक पर धरना प्रदर्शन कर सरकार एवं जिला प्रशासन की गलत नीति का पर्दाफाश करेंगे प्रेस वार्ता में विरेंद्र साहू राकेश साव राजेश साव सोनू गोराई सिधु साहू मोहन प्रसाद निरंजन महतो विद्यासागर सावन संजय साहू विजय साहू एवं अन्य लोग थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *