बलियापुर । प्रधानखंता स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर पश्चिम अप लाइन पर सोमवार को सिंदरी धनबाद सवारी ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना लगभग 3 बजे की बताई जा रही हैं। खबर पाकर पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी, परिजन, जीआरपी सहित आसपास के लोग पहुंचे। परिजनों ने युवती की पहचान प्रधानखंता छाताकुल्ही निवासी रमेश महतो की पुत्री अन्नू कुमारी के रूप में की। मृतिका का शव देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे। मृतिका बलियापुर बीबीएम कालेज के स्नातक की छात्रा थी।
घटना को ले परिजनों का रो रो कर बूरा हाल हैं। जीआरपी ने मौके पर ही मृतिका के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना आत्महत्या हैं या दुर्घटना इन बिन्दुओं पर जीआरपी तहकीकात कर रही हैं। मृतिका मां- बाप की एकलौती पुत्री थी। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है ।
