कतरास । पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की और से देवघरा पहाड़ी में नवनिर्माण बाघमारा प्रखण्ड फेज-2 ग्रामीण जलापुर्ति योजना में रविवार की देर रात कार्यस्थल में अज्ञात अपराधियों ने सुरक्षा कर्मीयो पर गोली चला दी। जिससे एक सुरक्षा कर्मी लखीराम मोहली घायल हो गया। इसके अलावे अपराधियों ने 3-4 बम भी फेका। जिससे घर का दरवाजा टुटकर निचे गिर गया। हो हल्ला होने पर वे लोग वहाँ से फरार हो गये। घायल व्यक्ति को ग्रामीणों के सहयोग से निचितपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के सम्बन्ध में सुरक्षा कर्मी रंगलाल रवानी ने बताया कि नवनिर्माण जलापुर्ति योजना के कार्य स्थल में तिन सुरक्षाकर्मी लखीराम मोहली, महेश्वर रवानी एवं रंगलाल रवानी रात्री पहरी में पहरा दे रहे थे। इसी दौरान करीब एक बजे आधा दर्जन की संख्या में अपराधी लोग आये और एक बम फेंका जैसे ही आवाज हुआ हमलोग कर्मी कमरे के अन्दर चले गये और दरवाजा लगा दिये। उसके बाद उनलोगों ने दो बम दरवाजे पर फेंका जिससे दरवाजा टुटकर निचे गिर गया। तब एक अपराधी ने खिड़की की ओर से दो गोली चला दी जिसमें एक गोली लखीराम मोहली के दाहिने पैर में लगी। तथा एक गोली दिवार पर जा लगी। गोली बम की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुँचने लगे। तब अपराधी लोग गाली गलोज करते हुए वहाँ से फरार हो गये। वे लोग बोल रहे थे कि बिना रंगदारी दिये कैसे काम चालु कर दिया है। इसकी सुचना ठिकेदार एवं धर्माबांध ओपी को दी गयी। सुचना पाकर धर्माबांध ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे तथा खोखा बरामद किया। इस सम्बन्ध में ओपी प्रभारी पुनित मिंज से पुछे जाने पर उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
