झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला में ट्रक चालक से पैसा लूटने और गाड़ी से डीजल चुराने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, ड्राइवर घायल । घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात झरिया थाना क्षेत्र के बस्ता कोला बंद पेट्रोल पंप के समीप खड़ी महराष्ट्र नम्बर ट्रक संख्या एमएच 12 आरएन – 9299 के समीप बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे । इस दौरान अपराधियों ने ट्रक से डीजल निकालने और ट्रक ड्राइवर से पैसा लूटने की कोशिश कीया । ट्रक ड्राइवर के द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी । गोली ट्रक ड्राइवर के जांघ में लगी है, घटना के बाद घायल ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *