झरिया । भारतीय जनता पार्टी झरिया नगर के अध्यक्ष अरुण साहू के नेतृत्व में आज पूरे नगर शाखा की ओर से आंशिक जल आपूर्ति को लेकर झरिया झमाडा कार्यालय का घेराव एवं पुतला दहन किया गया है कार्यक्रम के अध्यक्ष अरुण साहू ने किया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि पिछले 1 महीने से लगातार झरिया की जनता पानी के लिए तरस रही है । पार्टी की ओर से कई बार मांग पत्र भी दिए गए केवल आश्वासन ही आश्वासन अधिकारियों के द्वारा दिया जाता है जबकि हमारी सरकार ने तीन सौ बारह करोड़ रुपए खास कर के झरिया की जनता के लिए जलापूर्ति योजना को स्वीकृति दी लेकिन आज तक झरिया की जनता पानी के लिए तरस रही है ।
माननीय विधायक चुनाव जीतने के बाद पूरी तरह भूमिगत हो गई है जनता के समस्याओं के प्रति बिल्कुल अन्य भीग हो गई हैं आने वाले समय में जनता जवाब देगी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह ने कहा कि निकम्मी सरकार निकम्मी अधिकारी निकम्मी प्रशासन जनता तो जाए तो कहा आज पूरे झारखंड में आग लगाने के काम सरकार के द्वारा की जा रही है बाजी भीतरी का नारा देकर लोगों को तोड़ने का काम किया जा रहा है लेकिन जनता के प्रति ना सरकार की सहानुभूति है ना झरिया विधायक कोई चिंता या पड़ा गंभीर समस्या है झरिया के लोग पानी के लिए बीते कई महीने से लगातार परेशान हैं ।
आशंकित जलापूर्ति होकर बंद हो जा रही है जिसके कारण लोग पीने के पानी के लिए भी तरस रहे भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा कि आज झरिया में जलापूर्ति की समस्या बद से बदतर होते जा रही है कोई सुनने वाला नहीं है साहू ने कहा कि सभी प्रकार की तकनीकी समस्या का अभिलंब समाधान किया जाए जलापूर्ति सही समय पर लोगों को मुहैया कराया जाए क्षेत्र में हो रही समस्याओं के प्रति एक टीम बनाकर सर्वे कराया जाए आज खुलेआम झमाडा कार्यालय में निजीकरण के नाम पर लूट हो रही है । इसको तुरंत रोका जाए बकाया राशि के लिए सार्वजनिक रूप से कैंप लगाकर बकाया राशि की वसूली की जाए
अनयथा भारतीय जनता पार्टी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी आज आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने झमाडा के एमडी का पुतला दहन किया अगर इससे भी बात नहीं बनी तो अनिश्चितकालीन झमाडा कार्यालय में तालाबंदी करने का काम करेगी जमाने की ओर से अरुण सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिए गए मांग पत्र पर बताया कि जलापूर्ति बाधित होने का मुख्य कारण कई जगह अपराधी किस्म के लोग पाइपलाइन को फोड़ कर पानी ले रहे है एक जगह हम लोग काम करते दूसरे जगह फोड़ दिया जा रहा है जिसके कारण सुचारू रूप से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है ।
कुछ बिजली की समस्याओं के कारण जल आपूर्ति नही हो पा रहा है भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि 24 घंटे के अंदर जलापूर्ति में पूरी तरह सुधार कर ली जाएगी इस मौके पर सुमन अग्रवाल स्वरूप भट्टाचार्य सरवन राम सुनील साहू संजय वर्मा अखिलेश सिंह दिलीप भारती कल्लू गुप्ता जितेंद्र सिंह राम प्रकाश सिंह अरुण गोस्वामी अशोक बरनवाल राज माली जितेंद्र राम भोला सेन मोदक अजय वर्मा विजय चंद्रवंशी मुन्ना खान राजा राम चौहान अमित चौहान मनोज प्रसाद हरिनारायण प्रसाद सिंह राहुल बाल्मीकि लीला बावरी राधा देवी देवकी बाल्मीकि अनीता बाल्मीकि कुंती देवी सुनीता देवी मंजू देवी सुमन देवी राधा साहू आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे
