प्रखंड कार्यालय में बिना पैसे का कोई काम नहीं होता : पिंटू सिंह
कतरास । बाघमारा जेडीयू प्रखंड कमिटी द्वारा केन्द्र सरकार की किसान – गरीब विरोधी निति एवं प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप की अध्यक्षता में बाघमारा प्रखंड मुख्यालय में 20 सूत्री मांगो को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह, धनबाद जिलाध्यक्ष जदयू अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राम स्वरूप यादव, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष आशा शर्मा उपस्थित थे। धरना के पूर्व डुमरा मोड़ से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के विरुद्ध नारा लगाते हुए बाघमारा प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए धरना पर बैठक गए।
धरना को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की गांव – गरीब, मजदूर किसान विरोधी निति एवं प्रखंड मुख्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध विशाल प्रदर्शन धरना आयोजित हुई, मंहगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार से परेशान हैं। जहां एक ओर जदयू जन समस्याओं को लेकर सड़क पर आंदोलन कर रही है वहीं दूसरी ओर यहां के सांसद विधायक को क्षेत्र की जन समस्याओं के प्रति गंभीर नही है। इन लोगों को गरीबों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। Lयहां के युवा बेरोजगारी से जुझ रहा है।बाघमारा कभी दुसरे क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार देने का काम करता था, और आज रोजगार विहीन हो गया है।
इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह ने कहा कि आज बाघमारा प्रखंड में लुट – खसोट चरम पर है। सभी कामों का रेट चार्ट बना हुआ है। बिना पैसे का कोई काम नहीं होता है। गरीब परेशान हैं और सांसद विधायक मस्त है। पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम स्वरूप यादव ने कहा कि जब क्षेत्र की समस्याओं के प्रति विधायक – सांसद उदासीन हो तो ऐसे स्थिति से निपटने के लिए जनता को आंदोलन करना चाहिए। धरना के बाद जदयू का प्रतिनिधि मंडल बाघमारा बी.डी.ओ. से मिलकर राज्यपाल के नाम 20 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
धरना में मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सचिव बिन्दु देवी, जदयू जिला महासचिव दीपक कुमार,बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चंद्र गोप महतो,सचिन मंडल, फुलचंद दास,राम स्वरूप मिश्रा,माला चौहान,इंदल सिंह, विक्रम पासवान, इम्तियाज खान,राजा मंडल, अशोक कुमार दास, भुचु भैया, शिवलाल हेम्ब्रम, शब्बीर अंसारी, भगवान दास शर्मा,मुकेश मंडल,साधु मंडल,अनुप हाडी, इंद्रजीत मंडल, राज किशोर मंडल,आषीश मल्लिक, रंजीत मंडल,रवि मुर्मू, शंकर मुर्मू,रवि किस्कू, रोहित मंडल,शशि किस्कू,बिरू टुडु, प्रिंस कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। धरना का संचालन जितेन्द्र कुमार पाण्डेय और धन्यवाद ज्ञापन कृष्णा केशरी ने किया।
