कतरास । किसी एक की मनमानी नहीं चलने देंगे ,वेस्ट मुदीडीह कांटा में किसी एक को गलत तरीके से स्थानांतर करना गलत है उक्त बाते जनता मजदूर संघ के केंद्रीय सचिव सत्येंद्र सिंह ने वेस्ट मुदीडीह कांटा पर प्रदर्शन के दौरान कहा।उन्होंने कहा की 3 माह के अंदर व एक दिन के अंदर पोस्टिंग स्थानांतरण के बाद आज संघ ने कतरास क्षेत्र के ए के डब्लू एम सी का चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन करते हुए दिन 12 बजे से समाचार लिखे जाने तक बंदी जारी था।

जबकि इटक के बिपिन राय ने कहा की नियमों को ताक पर रखकर प्रबंधन मनमानी करती है जो सरासर गलत है,कांटा घर में कार्य ठप कर किया विरोध प्रदर्शन किया,सूचना पाकर महाप्रबंधक एम एस दूत, ए के डब्लू एम सी के परियोजना पदाधिकारी संजय चौधरी,प्रबंधक संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और शाम को वार्ता विफल रहा। बंदी के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक के साथ वार्ता विफल होने के बाद बंदी जारी था। मौके पर सत्येंद्र सिंह,हरेंद्र सिंह,शिव शंकर नोनिया,यशवंत सिंह,अमलेश सिंह,जगदीश रजक,बबलू सिन्हा,एटक के बिपिन कुमार राय,बाल्मिकी यादव,जितेन्द्र चौहान, मिट्ठू सिंह,मो साजिद,अरविंद गोप,राजेन्द्र महतो,लालजीत साव,नागेंद्र गोप सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *