कुमार अजय
कतरास । प्रेस क्लब कतरास की एक बैठक वरिय संरक्षक दिलीप वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें प्रेस क्लब कतरास की प्रथम स्थापना दिवस 11 जनवरी को मनाने हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 जनवरी स्थापना दिवस के मौके पर जिला के उपायुक्त, वरिय पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अतिथियों का समय लेकर कार्यक्रम के लिए आमंत्रण देने पर सहमति बनी।बैठक में मुख्य रूप से प्रेस क्लब के संरक्षक दिलीप वर्मा,अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ,कार्यकारी अध्यक्ष राम पांडे ,महासचिव बिनोद रजक ,प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार जीतू, कोषाध्श्य जितेन्द्र पासवान,सोहन विश्वकर्मा,अब्दुल हमीद गफूर,दीपक गुप्ता आदि मौजूद थे।
