झरिया । अनियंत्रित होकर जामाडोबा रेलवे फाटक के ट्रैक पर एक 14 चक्का ट्रक फंसा गया, जिससे ट्रेनों का परिचालन बाधित है, वहीं चपेट में आकर दो बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए और बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है । झरिया के फुसबंग्ला जामाडोबा मुख्य मार्ग पर पड़नेवाले जामाडोबा रेलवे फाटक पर आज सुबह एक ट्रक ने दो बाइक को टक्कर मार दी । जिसमे दोनों बाइक पर सवार लोग घायल हो गए है साथ ही एक मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे फंस कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है । वही ट्रक भी रेलवे ट्रेक पर फस गया है।

वही ट्रक के रेलवे ट्रैक में फंसने की वजह से आद्रा भागा रेलवे लाइन पर चलनेवाली ट्रेनें और मालगाड़िया आज बाधित रहने की संभावना है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगो ने नजदीकी अस्पताल में भेज दिया है। घटना की सूचना पाकर जोड़ापोखर थाना की पुलिस, आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुँच ट्रक को रेलवे ट्रैक से निकालने की प्रक्रिया में लग गए है। वही मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया आये दिन रेलवे का यह फाटक को बेवजह बंद कर दिया जाता है । जिससे गाडियों की कतारें लग जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार आज भी रेलवे फाटक जैसे ही खुला ट्रक का ब्रेक फेल होने की वजह से आगे चल रहे मोटरसाइकिल को अपने चपेट में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *