कतरास । धनबाद कोयलांचल के मजदूर नेता शहीद सकलदेव सिंह के अनुज एवं बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री सह कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के चाचा दून बहादुर सिंह का आज दुर्गापुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। स्वर्गीय सिंह की अंतिम यात्रा उनके सिजुआ स्थित आवास से कतरास के माँ लिलोरी स्थान श्मशान घाट पहुंची।अंतिम यात्रा में अपने चाचा को बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री सह कांग्रेस नेता रणविजय सिंह ने अर्थी को कंधा देकर नम आंखों से विदाई श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर कांग्रेस व यूनियन के कई पदाधिकारी सहित परिजन व शुभ चिंतक मौजूद थे।
