धनबाद । धनबाद में भीषण सड़क दुर्घटना, दुर्घटना में एक कार का टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए । घटना में मां- बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है । आपको बता दें कि नया वर्ष के आगमन पर पिकनिक जाना एक परिवार के लिए मुसीबत का कारण बन गया। जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कापासारा निवासी राजीव मंडल अपने परिवार के साथ अल्टो कार JH 10 AY 4256 पर सवार होकर बुधवार को पिकनिक मनाने मैथन डैम गए थे। जहां से वापस लौटने के दौरान उनकी अल्टो कार की टक्कर गहरा नामक स्थान के समीप तेल टैंकर से हो गई। जिसके बाद कार में सवार दो पुरुष, 2 महिला और 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला और 1 बच्चे को मृत बताया। जबकि गंभीर रूप से घायलों का इलाज शुरू कर दिया। वही अस्पताल सूत्रों का कहना है कि घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
