तीसरा । तीसरा थाना अंतर्गत आमटाल पुराना बस्ती के रहने वाली हिरालाल रवानी (फुचु) की पत्नी किरण कुमारी 26 बर्षीय ने साड़ी के सहारे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही मौके पर उपस्थित आमटाल पंचायत के मुखिया संजय गोराई ने बताया कि घटना सुबह का है किरण कुमारी के भैंसूर मोहन रवानी ने सुचना दी उन्होने कहा कि थाना को भी सूचना दे दिजिए । जिसके बाद तीसरा पुलिस आई । घर के चारो तरफ से खिड़की दरवाजा लगा हुआ था, जिसके बाद करकट तोड़ कर पुलिसकर्मी अंदर गए जिसके बाद युवती को निकाला गया। तीसरा पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया और मामले की जांच- पड़ताल में जुट गई है।
