बलियापुर । प्रधानखंता सिंदरी रेल लाइन के रखीतपुर रेलवे फाटक के उत्तर रेल लाइन के किनारे स्थित नाली से बुधवार को एक युवक की शव बरामद हुई है देखने से तीन से चार दिन की शव प्रतीत हो रहा था। शव पोल संख्या 6/पी8 के समीप नाली में पड़ा था। जीआरपी ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। इधर रेलवे लाइन के किनारे शव मिलने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई। उक्त शव की पहचान बंदरचूआ के तेतुलटाड से 12 दिन पूर्व घर से लापता 29 वर्षीय अजीत महतो के रूप हुई है। लापता युवक के भाई मानिक महतो ने 26 दिसंबर को अपने भाई अजीत महतो की लापता संबंधी सूचना बलियापुर थाना में दर्ज करवाया है। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मृतक के भाई मानिक महतो ने शव की पहचान अपने लापता भाई अजीत के रूप में की है।
