कुमार अजय
कतरास । सिजुआ के शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। जब तक वह नौकरी में रहते हैं एक समय सीमा में बंधे होते हैं सेवानिवृत्ति के पश्चात वे उन्मुक्त रुप से समाज हित देश हित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं । प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि इस कॉलेज के विकास में सेवानिवृत्त शिक्षक प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर बीरबल महतो व्याख्याता वाणिज्य विभाग डॉक्टर पी के ठाकुर हिंदी विभागाध्यक्ष नागेंद्र नाथ महतो गणित विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कमलाकांत महतो के योगदान स्मरणीय है।

खासकर प्रोफेसर बीरबल महतो की 32 साल की सेवा निर्विवाद एवं साफ-सुथरी रही,जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। सेवानिवृत्त शिक्षकों ने भी अपने अनुभव साझा किए ।कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर रमेश प्रसाद ने किया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाघमारा सी ओ कमल किशोर सिंह, विधि महाविद्यालय धनबाद के प्राचार्य, निदेशक बिनोद बिहारी महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज परितोष महतो ,निदेशक पेमिया ऋषिकेश पब्लिक स्कूल दिनेश महतो , प्रीत के एच आर प्रमुख राजकुमार महतो, प्राचार्य विनोद बिहारी महतो महिला कॉलेज उत्तम कुमार महतो, प्राचार्य बिनोद बिहारी महतो स्मारक इंटर कॉलेज कार्तिक महतो, प्राचार्य फागू महतो इंटर कॉलेज अनूप कुमार चक्रवर्ती रंजीत दसोंधी ग्रामीण फिजिकल सेंटर कपूरिया ,इस कॉलेज के पूर्व छात्र अशोक कुमार महतो दरोगा शक्ति ग्राम विकास विकास संघ के रामेश्वर महतो रंजीत महतो

धीरेंद्र महतो सदानंद महतो अजीत महतो सहित शक्तिनाथ हाई स्कूल सिजुआ के प्राचार्य प्रभु दयाल महतो कैलाश महतो प्राचार्य बलिहारी ब्रांच महाविद्यालय के प्रोफेसर मोकित उद्दीन बीएसएस महिला कॉलेज के डॉक्टर दिलीप कुमार सिन्हा प्रोफेसर एस नारायण प्रोफेसर राखोहारी महतो प्रोफेसर अविनाश कुमार प्रोफेसर राकेश कुमार महतो प्रोफेसर मेघनाथ महतो प्रोफ़ेसर कल्पना कुमारी प्रोफेसर समीर कुमार महतो प्रोफेसर राजकुमार प्रसाद प्रोफेसर राजू महतो प्रोफ़ेसर पी एन एस चौधरी, प्रोफेसर शेखर महतो प्रोफेसर दिनेश मद्धेशिया, तेंदुलकर भट्ट प्रो इंदु कुमारी नेहा कुमारी राहुल महतो चक्रधर प्रसाद महतो जितेंद्र प्रसाद महतो मोहित कुमार महतो शंकर महतो अभिमन्यु महतो दिलीप महतो गणेश महतो लालू महतो सचिन महतो फुल मनी देवी शांति देवी लाजवंती देवी,मनोज महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *