झरिया । जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा 29.12.2022 दिन गुरुवार को आयोजित परिवारिक मिलन सह शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम शाम 4:00 बजे न्यू टाउन हॉल धनबाद में संपन्न होगा। धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री कृष्णा अग्रवाल द्वारा झरिया अग्रसेन भवन में आज एक बैठक कर मारवाड़ी समाज के सभी लोगों को आमंत्रित किया साथ में कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी दी । कार्यक्रम को भव्य रुप से मनाने और समाज के सभी लोगों की उपस्तिथि पूर्ण रूप से हो इसपे ज़ोर दिया साथ में यह भी बताया की यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से निशुल्क है ।
कार्यक्रम में मंचासीन अध्यक्ष श्री कृष्णा अग्रवाल, सचिव राकेश हेलीवाल, शिव लाटा, गोपी, कृष्ण मंत्री ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्यरूप से सत्यनारायण भोजगढ़िया, कमल अग्रवाल, ललित अग्रवाल, बिनोद मोदी, अनिल खेमका , सुनील अग्रवाल और काफ़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थिति थे ।
