धनबाद । जब शिक्षक ही गुंडे जैसी हरकत करेंगे तो छात्रों का भला क्या होगा…? ऐसी घटना धनबाद जिले के शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जीएमएस धैया के स्कूल में शनिवार को घटी। जहां दो पदस्थापित 2 शिक्षकों के बीच नाबालिग छात्र-छात्राओं के सामने मारपीट की घटना घटी। जिसमें राज कुमार वर्मा नामक शिक्षक का सर फटा। वही घायल शिक्षक ने बताया कि वह स्कूल के असिस्टेंट टीचर है। वह शुक्रवार को स्कूल के चार्ज में थे। इसी दौरान चंद्रदेव राणा नामक शिक्षक देर से स्कूल पहुंचे और रजिस्टर पर अपनी हाजिरी सुबह का दर्शाते हुए बनाया। जिसे उन्होंने जांच के दौरान देखा तो उन्होंने विरोध किया। जिसके बाद आरोपी शिक्षक ने उनके साथ छात्र-छात्राओं के सामने जमकर मारपीट किया। जिससे उनका सिर फट गया।

वही स्कूल की छात्राएं भी आरोपी शिक्षक के बारे में काफी आपत्तिजनक आरोप लगाती दिखी। इस घटना के बाद घायल शिक्षक ने लिखित शिकायत दर्ज कराया है। साथ ही कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना देने की बात मीडिया को बताया।
दूसरी ओर आरोपी शिक्षक चंद्र देव राणा ने बताया कि उन्होंने किसी शिक्षक के साथ मारपीट नहीं किया है। शिक्षक राजकुमार वर्मा द्वारा उनके साथ मारपीट की गई है और मनमाने तरीके से उनकी हाजिरी के समक्ष रजिस्टर में कमेंट लिखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *