धनबाद । विगत गुरुवार को पीडीएस के चावल तस्करी मामले में झरिया के कांग्रेस नगर अध्यक्ष रत्नेश यादव समेत 6 लोगों पर एफआईआर होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने तीन सदस्यीय जांच कमिटी का गठन कर जांच के आदेश दिए है । सांतोष सिंह ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि शुक्रवार को समाचार पत्र में प्रकाशीत समाचार से ज्ञात हुआ कि झरिया नगर कॉग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश कुमार यादव के उपर पी. डी. एस. चावल की काला बाजारी से संबंधित घनुडीह ओपी में मामला दर्ज हुआ है .

इस सम्बन्ध में मैंने जिला कांग्रेस कमिटी का तीन सदस्यीय जांच कमिटी गठित कर निष्पक्ष जांच कर प्रन्द्रह दिन के अन्दर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है । जांच समिति में, लक्ष्मण तिवारी, जिला 20 सूत्री सदस्य योगिन्दर सिह योगी, जिला 20 सूत्री सदस्य नवनीत नीरज, वरिष्ठ नेता से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अवलोकन कर आगे की कार्यवाही की जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *