झरिया । रविवार को झरिया विधान सभा युवा कांग्रेस के महा सचिव रवि सिंह के नेतृत्व में झरिया फुलारीबाद में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजित राज के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो” अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। धनबाद जिला युवा कांग्रेस के उपाध्याक्ष सावन सुमन और झरिया विधान सभा युवा कांग्रेस के प्रभारी मो तबरेज। आज इस कार्यक्रम में दर्जनों युवाओ ने पार्टी का दामन थामा।
रवि सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक महीने के अंदर झरिया विधान सभा के 347 बूथों में दश दश यूथ तैयार कर अपने प्रभारी को सौंपने का काम करेंगे।
2019के लोक सभा चुनाव में झरिया विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को 47000+ वोट मिले थे इस बार यूथ कांग्रेस झरिया विधनसभा में जीत दर्ज करेगी।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि सिंह, सावन सुमन प्रभारी मो तबरेज खान पूजा यादव सूरज शर्मा आनंद रॉय, विक्की तुरी, बंटी साव, अभिषेक कुमार, अरविंद कुमार, सुमित, विकाश, सोहराब अंसारी, अर्जुन राम, बासुकी रॉय, किशोर तुरी, रवि पासवान, दीपक सिंह, सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
