निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साईबर अपराध), अमित कुमार के नेतृत्व में पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, पु०नि० मनीष कुमार गुप्ता, पु०नि० नितिश कुमार, पु०अ०नि० हीरालाल महतो के साथ एक छापमारी दल का गठन करते हुए करमाटाँड़ थानान्तर्गत ग्राम पिण्डारी स्थित आँगनबाड़ी केन्द्र पर छापामारी की गई इस क्रम में साईबर अपराध कारित करते हुए 04 साईबर अपराधी क्रमशः (1) अरबाज अंसारी, उम्र 20 वर्ष, पिता मुख्तार, ग्राम सुन्दरजोरी, थाना करमाटॉड़, जिला जामताडा, (2) शरीफ अंसारी, उम्र 20 वर्ष, पिता सब्बीर अंसारी, ग्राम धनियाडीह, थाना करौं, जिला देवघर, (3) इरफान अंसारी, उम्र 19 वर्ष, पिता फिरोज अंसारी, ग्राम केन्दुआटाँड़, थाना करमाटॉड, जिला जामताड़ा, (4) फरीद अंसारी, उम्र 19 वर्ष, पिता मजीद अंसारी, ग्राम केन्दुआटॉड, थाना करमाटॉड, जिला जामताडा को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक अभियुक्त फरार हो गया। इस संदर्भमें साईबर अपराध थाना कांड संख्या 49/26, दिनांक 06.08.2026, धारा 111(2)(b)/ 318(4)/ 319(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) Β.Ν.S 2023, 66(B) (C) (D) I.T.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023 के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 11 मोबाईल, 20 सिम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद हुआ है।
गिरफ्तार वअभियुक्त का अपराध शैली : मोबाईल एवं सिम का प्रयोग करके कुरियर कम्पनी का कस्टमर केयर बनकर फर्जी APK FILE भेजकर, APK FILE INSTALL कराने के बाद लोगों का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करना है। इस छापेमारी अभियान में 1. पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, राजेश मंडल, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा।, 2. पु०नि० नितिश कुमार, साईबर अपराध थाना जामताडा।, 3. पु०नि० मनीष कुमार गुप्ता, साईबर अपराध थाना जामताडा।,व4. पु०अ०नि० हीरालाल महतो, साईबर अपराध थाना एवं रिजर्व गार्ड के आरक्षी / हवलदार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *