रामावतार स्वर्णकार
इचाक । प्रखंड के सुदूरवर्ती डाडीघाघर पंचायत से युवा समाजसेवी नंदकिशोर मेहता उर्फ नन्दू मेहता मुखिया पद के उम्मीदवार हैं। श्री मेहता 30 अप्रैल को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। श्री मेहता ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से बिना कोई पद के जनता के बीच रहकर सेवा कर रहा हूँ। जनता के आशीर्वाद की जरूरत है। यदि पंचायत की जनता हमे सेवा का अवसर दिया तो पंचायत का कायाकल्प बदल देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 11 वर्षों के मुखिया के कार्यकाल में पंचायत में विकास के नाम पर खानापूर्ति हुई है।

यह पंचायत प्रखण्ड का एक ऐसा पंचायत है जहां की जनता आज भी बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य औरआवास जैसी मूलभूत समस्याओ से वंचित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *