रामावतार स्वर्णकार
इचाक । प्रखंड के मोकतमा निवासी समाजसेवी स्व. दिगेश्वर मेहता की धर्मपत्नी और यूवा नेता गौतम कुमार की मां गायत्री देवी 30 अप्रैल को मंगुरा पंचायत से मुखिया पद के लिए अपना नामांकन करवाएगी। उन्होंने कहा कि मेरा पुरा परिवार समाज सेवा में प्रारंभ काल से ही समर्पित रहा है। पिछले 11 वर्षों में पंचायत की स्थिती में कोई सुधार नहीं आना पंचायत के दुर्भाग्य है। पंचायत के जरूरतमंद लोग आज भी वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।
जरुरतमंदों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। बल्कि कुछ चंद लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर माला माल हो रहे हैं। ऐसे में पंचायत के विकास का पैमाना तय करना मुश्किल है। अगर इस बार मंगुरा पंचायत की जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया तो मै मंगुरा पंचायत में विकास का बाढ़ ला दूंगी। पंचायत की तकदीर और तस्वीर दोनो बदलकर रख दूंगी। मंगुरा का नाम जिला ही नही पूरे राज्य में अव्वल होगा।
