रामावतार स्वर्णकार
इचाक । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत इचाक प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जारी नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन गुरुवार को काफ़ी गहमा गहमी देखी गई। चिलचिलाती धूप में भी उम्मीदवारों और समर्थकों का उत्साह कम नहीं था। कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में समर्थक नज़र आए। इचाक पुलिस भी बड़ी मुस्तैदी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते नज़र आए।

इस दौरान विभिन्न पंचायतों के 12 महिला समेत कुल 20 मुखिया अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन निर्वाचन पदाधिकारी सीओ मनोज कुमार महथा के समक्ष कराया, वही 24 महिला समेत कुल 36 वार्ड सदस्य अभ्यर्थियों ने भी अपना नामांकन पत्र बीडीओ रिंकू कुमारी को सौंपा। इस दौरान 56 महिला समेत कुल 90 लोगों ने नाजिर रशीद कटवाकर नामांकन प्रपत्र खरीदा।

नामांकन प्रक्रिया में अधिकतर महिलाओं का नाम शामिल रहा। जिन मुखिया अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन कराया उनमें, परासी पंचायत के सच्चिदानन्द अग्रवाल उर्फ छोटू अग्रवाल एवं पूर्व मुखिया अशोक कप्परदार, गोबरबंदा पंचायत के मो. सिकंदर अंसारी, हदारी पंचायत की पूर्व मुखिया राधा देवी और चंदन कुमार, बोंगा पंचायत के उमेश प्रसाद, दिलीप कुमार मेहता और सीमा कुमारी, कुरहा पंचायत के रीना देवी, रामप्यारी देवी और गीता देवी, पुराना इचाक पंचायत से किरण देवी,

चंपानगर नावाडीह पंचायत की काजल देवी, डाढा पंचायत की सुनीता देवी और संतोषी कुमारी, बरियथ पंचायत की बसंती देवी, डूमरौन पंचायत के अनिल कुमार मेहता व दीपक कुमार, देवकुली पंचायत की खुशबू देवी एवं कारीमाटी पंचायत की किरण देवी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *