निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । कृषि बाजार समिति टैक्स के विरोध में चैम्बर ने जिला मुख्यालय में सांकेतिक धरना दिया। मौके पर चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि 25 मार्च 2022 झारखंड की वर्तमान सरकार ने कृषि बाजार समिति एक नामक काले कानून को लागू कर दिया इसके विरोध में 19 अप्रैल से चरणबद्ध तरीके से चल रहे आंदोलन के क्रम में आज पूरे झारखंड राज्य में कृषि बाजार समिति टैक्स के विरोध में 1 घंटे का धरना दिया गया धरने के बाद जिले के माननीय उपायुक्त को महामहिम राज्यपाल महोदय और माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम कृषि बाजार समिति नामक काले कानून को लागू नहीं करने के लिए एक ज्ञापन सोपा गया ।

ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया गया है कि इस कृषि बाजार समिति टैक्स लगाने का कोई औचित्य नही है अगर इसे लागू किया जाता है तो महंगाई बढ़ेगी और इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा और साथ ही साथ भ्रस्टाचार बढेगा और इंस्पेक्टर राज कायम हो जाएगा और झारखंड के दुकानदार और उद्योगपति दूसरे राज्य में पलायन को विवश हो जाएंगे जिससे जी एस टी का सरकार को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा झारखंड एक उपभोक्ता राज्य है न की कृषि उत्पादित राज्य बिहार, बंगाल ,उड़ीसा कृषि उत्पादित राज्य होने के बाद भी अपने यह किसी भी तरह का कृषि से सम्बंधित टैक्स नही लेता है ।

बर्तमान सरकार को चाहिए कि एक बार पुनः इस बिल पर विचार करते हुए इससे निरस्त कर दे। मौके पर सचिव विजय वर्णवाल , मिंटु अग्रवाल, सौरव पोद्दार, अजित लच्छीरामका, संदीप लच्छीरामका, अजय सिंघी, बंटी नारनोलिया , अबधेश साह, मुन्ना पोद्दार ,चीकू नारनोलिया, संजय अग्रवाल, रिंकू कुमार, सुबाष साह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *