बस्ताकोला में डॉ भीमराव अंबेडकर की मनी पुण्यतिथि

भगतडीह । डॉ. भीमराव अंबेडकर की 66वें पुण्यतिथि पर भाजपा बस्ताकोला मंडल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह उपस्थित थी। रागिनी सिंह ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर समतामूलक समाज के प्रणेता और आधुनिक भारत के निर्माता थे। इन्होंने संविधान लिखा और इसी संविधान से सभी को अपना अधिकार मिल रहा है। संविधान में छह मौलिक अधिकार दिए गए हैं जो आम नागरिक के वरदान साबित होता है। अगर किसी के मौलिक अधिकारों का हनन होता है तो संविधान ने यह अधिकार दिया है कि न्यायालय में पीआईएल दाखिल कर सकते हैं।

अपने अधिकार के लिए लड़ सकते हैं। उन्होंने शिक्षा का अधिकार दिया, समानता का अधिकार दिया है। डॉ भीमराव अंबेडकर ने कहा है कि, भले ही आपके पैरों में जूते न हो लेकिन आपके हाथों में किताबें जरूर होनी चाहिए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, कार्यक्रम के संयोजक उपाध्यक्ष रामदेव शर्मा व संचालन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश आईटी सेल प्रभारी बप्पी बाउरी ने किया। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष उमेश यादव, जोरपोखर अध्यक्ष अभिषेक पांडे, महामंत्री संतोष रवानी, पूर्व पार्षद शिवदत्त, संजय रवानी, रंजीत दास, चिंटू शर्मा, मंत्री रूपेश गुप्ता, अनित सिंह, बलराम हाड़ी, प्रतिमा गिरी, सरिता देवी, पप्पू देव पासवान, राकेश गुप्ता, राम प्रसाद सिंह, आकाश पासवान, अरुण मिश्रा, उपेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

डॉ भीमराव अंबेडकर सदैव दिल में रहेंगे- लोजपा
इस दौरान लोजपा नेता रामसेवक पासवान ने कहा कि इनके लिखा संविधान को जन जन तक पहुंचाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। अगर हमारा समाज शिक्षित होगा तभी ये राष्ट्र सशक्त होगा। लोजपा नेता रामसेवक पासवान, मुंद्रिका पासवान, कृष्णा पासवान, राजेंद्र पासवान, राजद नेता नवल किशोर पासवान आदि उपस्थित थे

कांग्रेस – झामुमो ने भी मनाया पुण्यतिथि
कांग्रेस व झामुमो ने सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया। सभी ने एक एक कर माल्यार्पण किया। इस दौरान कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिला सचिव गौतम पासवान ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर की वजह से ही हमे शिक्षा व सामाजिक अधिकार मिला है। हमे इनके पुण्यतिथि पर सदैव याद करना चाहिए। इनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का उद्देश्य पुरा करना चाहिए। जिला सचिव महेंद्र पासवान, प्रखंड महामंत्री रेखा पासवान, भोला पासवान, झामुमो नेता गणेश निषाद, पारस यादव, छोटू पासवान, शेखर पासवान, कुणाल पासवान उपस्थित थे।

जमसं ने भी दी श्रद्धांजलि
इस दौरान जमसं नेता पंकज पासवान, संजय दास, संजय पासवान, श्रवण राम, शंकर विश्वकर्मा, जीते शर्मा, प्रेम गोप, मनोज गोप, राजू दास, रंजीत दास, छोटू चौहान, छोटे खान, देशराज चौहान, सुप्रिय रंजन, शंकर लोहार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *