धनबाद । राजगंज थाना क्षेत्र के आये दिन रात दुर्घटना होती रहती है, बीते कुछ दिन पहले धावाचिता में सड़क दुर्घटना में कि युवक की मौत हो गई थी उसके बाद राजगंज क्षेत्र के बरवाडीह में पिकअप भेंन पलट जाने से 30 से 40 लोग घायल हो गए थे वही ताजा मामला आज दोपहर 4 बजे की है जहां बरवाअड्डा से तोपचाची जाने के क्रम में अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक कहां का निवासी है कुछ पता नहीं चल पाया है राजगंज पुलिस ने बताया कि घटना देखकर प्रतीत हो रहा है कि किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।

वहीं युवक की उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवक के गाड़ी व पॉकेट से कोई कागजात नही मिला जिससे पुलिस मृत युवक की पहचान कर सके। फिलहाल रजगंज पुलिस जांच में जुटी हुई है कि युवक कहां का निवासी है, वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *