धनबाद । पेड़ पर फंदे के सहारे युवक का शव झूलते हुए मिलने का मामला सामने आया है। धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत पासीटांड में 45 वर्षीय मीना देवी पति उदय पासवान के पुत्र रितिक कुमार (23) की संदिग्ध स्थिति में पेड़ से झूलता हुआ शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक के परिजनों ने मामले की जानकारी कतरास पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।
मृतक रितिक कुमार के भाई ने News365.in को बताया कि मंगलवार की देर शाम 6:30 बजे कतरास पासीटांड निवासी प्रभु भुईयां की बेटी उसके भाई को घर से बुलाकर ले गई थी। थोड़ी देर के बाद आसपास के लोगों ने बताया कि उसका भाई पेड़ से झूला हुआ है। जिसके बाद वह लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि रितिक कुमार का शव गमछे से बंधा हुआ पेड़ से झूल रहा था। सूचना मिलने पाए पुलिस ने शव को जप्त कर लिया।
वहीं मृतक के भाई का कहना है कि करीब 3 वर्ष से रितिक कुमार का प्रेम संबंध पास के प्रभु भैया की पुत्री के साथ चल रहा था। जिसकी जानकारी होने पर प्रभु भुइयां के परिजन कुछ दिन पूर्व ही उसके घर आकर सभी को जान मारने की धमकी देकर गए थे। जिसके बाद वह लोग काफी डरे-सहमे रहते थे। मंगलवार की शाम प्रभु भुईयां, सास, पत्नी, साला ने एकजुट होकर उसके भाई की हत्या कर दी है। वहीं घटना के बाद आरोपी परिवार अपने घर से फरार बताया जा रहा है। जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में विशेष जानकारी दी जाएगी।
