झरिया । गुरुनानक देव महाराज के 553वां प्रकाश पर्व उत्सव आज देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरु नानक जयंती के अवसर पर रविवार को झरिया कोयरीबांध स्थित गुरुद्वारा में भजन व शबद कीर्तन हुआ। शबद कीर्तन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागनी सिंह एवं सिख समाज की अनेक महिलाएं व लोग शामिल हुए। सुबह से सिख समुदाय के अलावा भाजपा कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह ने भी पहुंचकर दरबार में मत्था टेका। गुरुनानक जयंती के अवसर पर गुरु ग्रंथ साहब व बाबा के दरबार को फूलों से सजाया गया था। सिख समाज के लोगों ने कहा कि हमारे पहले गुरु नानक देव जी की आज जयंती है।

गुरुद्वारा के कार्यक्रम में झरिया के अलावा धनबाद, पाथरडीह, डुमरी, डिगवाडीह, नुनूडीह आदि क्षेत्र के लोग सम्मिलित थे। इस अवसर पर लंगर का भी आयोजन किया गया जहा श्रीमती सिंह ने लंगर में प्रसाद वितरण किया वही सैकड़ों लोग सामूहिक रूप से लंगर का प्रसाद ग्रहण किया सिखों ने एक दूसरे को गुरु नानक जयंती की बधाई दी। गुरुद्वारा से एक आकर्षक सजी ट्रॉली में गुरु ग्रंथ साहिब को विराजित किया गया जहा सबसे आगे बैंड बाजे की धुन पर भजन चल रहे है। उसके पीछे पंज प्यारे चल रहे थे। फिर पालकी साहिब और उसके पीछे संगत शब्द कीर्तन करते चल रही थी। फिर एक कार पर गुरुनानक देवजी का स्वरूप सजाया था।

जुलूस में शामिल सभी समाजजन सफेद कुर्ता पजामा और केसरिया फटका लिए थे। वहीं महिला श्रद्धालु भी सफेद वस्त्र एवं केसरिया चुनरी में थी। रास्ते भर शामिल महिला पुरुष समाज जन कीर्तन करते चल रहे थे।युवा आगे आतिशबाजी भी कर रहे थे। रास्ते पर जगह-जगह नगर कीर्तन के जुलूस पर फूलों की वर्षा की गई। वहीं जुलूस में शामिल सेवादारों द्वारा प्रसाद भी वितरित किया जा रहा था। साथ ही जहां भी जुलूस का स्वागत किया जा रहा था। वहां रास्ते में कराए जाने वाले जलपान और नाश्ते का कचरा भी हाथों-हाथ इकट्ठा किया जाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह एवं उनके सहयोगियों के द्वारा झरिया कतरास मोड़ पर गुरुनानक जयंती में शामिल लोगो का स्वागत कर श्रद्धालुओं के बीच नाश्ता पानी और जूस वितरण किया गया।

जहा गदका दल के द्वारा कई करतब दिखाए गए वही श्रीमती सिंह ने पंच प्यारो का पैर धोकर उन्हे अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर उन्हे सम्मानित किया साथ ही उपस्थित सभी लोगो को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा के कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *