कुमार अजय
कतरास । रविवार की अहले सुबह लिलोरी स्थान रेलवे फाटक के समीप टमाटर से लदा एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और सड़क पर चारो ओर टमाटर बिखर गए । घटना के बाद कई कुंटल टमाटर सड़क पर गिर कर बर्बाद हो गए ।वह घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और वाहन चालक की मदद करने लगे । वही सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है ।
