कुमार अजय

कतरास । जोगता थाना क्षेत्र के भेलाटांड सामुदायिक भवन में महिला किसानों को सशक्तिकरण व बढ़ावा देने के लिए टाटा स्टील झरिया डिविजन ने कृषि उपकरण वितरण समारोह को संबोधित करते हुवे सिजुआ ग्रुप के चीफ नरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा की भारत खेती / कृषि प्रधान देश हमारा भारत है,प्रति एकड़ उपज ज्यादा करने के लिए फल,सब्जी,अनाज उपजाने के उपाय विस्तृत से बताया,लाभदाय जानकारी दिए,फसल उगाने के लिए जमीन को भी कई प्रकार के मिनरल की आवश्यकता होती है,अच्छी क्वालिटी के फल,अनाज,सब्जी का निर्यात करके अच्छी कमाई की जा सकती है।

कृषि क्षेत्र के बढ़ावा के लिए कृषि यंत्र, कृषि अधिकारी अमित कुमार ने कहा की जनमानस के साथ मिलकर खेती के लिए सिजुआ, भेलाटांड,मलकेरा,कपूरिया, कुमारजोरी गावो के बीच ग्रामीणों महिला किसानों को कृषि यंत्र प्रदान किया गया। कृषि के काम को आसान बनाने के लिए,मशीन से काम ज्यादा होगा,साथ ही समय भी बचेगा, उन्होने कहा की किसी भी उपकरण पर 25 प्रतिशत महिला ग्रुप व 75 प्रतिशत टाटा स्टील का सहभागिता है,33 महिलाओ को रांची में परशिषण दिलाया जायेगा। प्रशिक्षित सरिता देवी ने बताया की कृषि के संबध में लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया।

खेती करने,ट्रैक्टर चलाना,ग्रुप के साथ मिलजुल कर सब्जी उत्पादन , दवा का छिड़काव की मात्रा व नुकसान से बचाव के उपाय बताए,टाटा कोलियरी के सकारतम कार्यों की सराहना की। मौके पर नीलकंठ नारायण महतो, ग्रीश महतो,मानसू महतो,मोo नसीम,नरेश महतो,एस एन त्रिगुणाईत,कृष्णा महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *