भगतडीह । झरिया धनबाद मुख्य मार्ग बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू के समीप मंगलवार की रात बाइक सवार ने एक लगभग पचास वर्षीय विधवा महिला बेदमिया देवी को जोरदार टक्कर मार दी।जिससे महिला के सिर मे गंभीर चोट लगी। हालांकि बाइक सवार युवक ने महिला को टेंपू मे लोड कर एसएनएमएमसीएच ले गए।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं महिला के पास मौजूद मोबाइल से उसकी पहचान भगतडीह के बेदमिया देवी के रुप मे हुई।सूचना पाकर महिला के स्वजन अस्पताल पहुंचे।बताया जाता है कि बेदमिया देवी के पुत्र पप्पू साव का झरिया बिहार टाकिज के पास साइकिल दुकान है।
बेदमिया उस दुकान मे बैठती है।वह उधार का तगादा करने माइंस रेस्क्यू गई थी।वह सड़क पार कर रही थी।तभी धनबाद की ओर से मोटरसाइकिल से आ रहे बस्ताकोला के प्रेम कुमार ठाकुर ने उसे टक्कर मार दी।सूचना पाकर झरिया पुलिस वहां पहुंच बाइक को जब्त कर लिया। है।बेदमिया के पति सुरेश साव की मौत दस साल पूर्व ही हो गई थी।जबकि एक.छोटा पुत्र दीपक की मौत पूर्व मे एक गंभीर बीमारी के कारण हो गई थी।
