कुमार अजय
कतरास । तेतुलमारी थानाप्रभारी के द्वारा आशीष कुमार यादव ने तेतुलमारी सूर्य मंदिर छठ घाट के मुख्य द्वार पर करीब सैकड़ो छठ वर्तियों के बीच फल का वितरण किया।सभी सूप दौरा में नारियल,केला, सेव, ईख का वितरण किया गया।मौके पर तेतुलमारी थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव, निलेश कुमार, अभिराम सिंह,जवाहर लाल यादव, एस एन सिंह,शंकर उरांव, एस पी ओ जवाहर मंडल,अशोक कुमार,अजीत मंडल,निवास कुमार बाउरी,सहित अन्य पुलिस के जवान मौजूद थे।
तेतुलमारी पुलिस के इस पुनीत कार्य को लोगो ने खूब सराहना की। साथ ही अन्य संगठनों ने भी तेतुलमारी छठ घाट पर फल का वितरण किया । वही दूसरी ओर ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के छठ वर्तियों के बीच वितरण किए फल।
